Posts

Showing posts from 2021

निम्नलिखित में से किसे भारत के डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता है

निम्नलिखित में से किसे भारत के डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता है 1. सुरत 2. पन्ना 3. मुंबई 4. जयपुर  👉 प्रमुख बिंदु :- सूरत अपने हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है और इसे भारत के डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता है। सूरत के सभी हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग का 90% सूरत में होता है। महत्वपूर्ण बिंदु सूरत एक बंदरगाह शहर है जो ताप्ती नदी के तट पर स्थित है।

भारत की जलवायु

                          भारत की जलवायु :                          जलवायु: किसी क्षेत्र में लम्बे समय तक जो मौसम की स्थिति होती है, उसे उस स्थान की जलवायु कहते हैं। भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है। मौसम : किसी स्थान पर थोड़े समय की, जैसे एक दिन या एक सप्ताह की वायुमंडलीय अवस्थाओं को वहाँ का मौसम कहते हैं । भारत में मौसम संबंधी सेवा सन्  1875  ई में आरंभ की गई थी; तब इसका मुख्यालय शिमला में था । प्रथम विश्वयुद्ध के बाद इसका मुख्यालय पुणे लाया गया। अब भारत के मौसम संबंधी मानचित्र वहीं से प्रकाशित होते हैं । Akki Meena

राज्य सभा

Image
      राज्य सभा पहली बार कब गठित की गई थी ? उत्तर:   3 अप्रैल, 1952 को ।   राज्य सभा की पहली बैठक कब हुई ? उत्तर:   13 मई, 1952 को ।   काउंसिल ऑफ स्टेट्स का हिन्दी नाम 'राज्य सभा' कब पड़ा ? उत्तर:   23 अगस्त, 1954 को । राज्य सभा के सभापति ने सभा में एक घोषणा की कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स को अब हिन्दी में 'राज्य सभा' कहा जाएगा।   राज्य सभा के पहले सभापति कौन थे? उत्तर:   डा. एस. राधाकृष्णन।   राज्य सभा के पहले उप-सभापति कौन थे? उत्तर:   श्री एस. वी. कृष्णमूर्ति राव (31.5.1952 - 2.4.1956 और 25.4.1956-1.3.1962)।   राज्य सभा के कौन-कौन से सभापति लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे? उत्तर:   डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के पहले ऐसे सभापति थे, जो लगातार दो बार (13.05.1952 से 12.05.1962 तक) राज्य सभा के सभापति रहे। श्री मो. हामिद अंसारी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए (11.08.2007 से 10.08.2012 तक और 11.08.2012 से 10.08.2017 तक) भारत के उप-राष्ट्रपति रहे । राज्य सभा की संरचना       राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है? उत्तर:   दो सौ पचास (250), जिसमें से 238 सदस्य निर्वाचित कि