सूती वस्त्र उद्योग

  👉सूती वस्त्र उद्योग (राजस्थान के प्रमुख उद्योग)-

✍ राजस्थान का सबसे प्राचीन, सबसे बड़ा तथा सर्वाधिक रोजगार देने वाला उद्योग सूती वस्त्र उद्योग है।


👉 1 नवम्बर 1956-

✍ राजस्थान में 1 नवम्बर 1956 तक केवल 7 सूती वस्त्र मिले थी।

✍ राजस्थान में वर्तमान में कुल 23 सूती वस्त्र मिले है।

✍ 23 सूती वस्त्र मिलों में से 17 सूती वस्त्र मिले निजी क्षेत्र की है।


👉 राजस्थान में वर्तमान में कुल मिले-

✍ कुल मिल- 23

✍ निजी क्षेत्र- 17

✍ सार्वजनिक क्षेत्र- 3

✍ सहकारी क्षेत्र- 3


👉 भीलवाड़ा (राजस्थान)-

✍ राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र भीलवाड़ा है।

✍ राजस्थान में सर्वाधिक सूती या काॅटन वस्त्र की मिले भीलवाड़ा में है इसीलिए भीलवाड़ा को राजस्थान का मैनचेस्टर या राजस्थान की टैक्सटाइल सिटी भी कहते है।


👉 राजस्थान की प्रमुख सूती वस्त्र मिले-


1. द कृष्णा मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- ब्यावर, अजमेर (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1889

✍ संस्थापक- सेठ दामोदर दास राठी

✍ विशेषता-

✍ यह राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल है।

✍ यह राजस्थान की प्रथम निजी क्षेत्र की सूती वस्त्र मिल है।

✍ स्थापना के समय यह मिल निजी क्षेत्र की मिल थी वर्तमान में यह सहकारी क्षेत्र की मिल है।


2. एडवर्ड मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- ब्यावर, अजमेर (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1906

✍ विशेषता-

✍ यह राजस्थान की दुसरी सूती वस्त्र मिल है।

✍ यह राजस्थान की सार्वजनिक क्षेत्र की प्रथम सूती वस्त्र मिल है।

✍ एडवर्ड मिल्स लिमिटेड मिल सन् 1998 से बंद है।


3. महालक्ष्मी मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- ब्यावर, अजमेर (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1925

✍ विशेषता-

✍ यह राजस्थान की तीसरी सूती वस्त्र मिल है।


4. महाराजा उम्मेद मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- पाली (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1942

✍ विशेषता-

✍ यह राजस्थान की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी सूती वस्त्र मिल है।


5. राजस्थान सहकारी कताई मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- गुलाबपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1965

✍ विशेषता-

✍ यह राजस्थान की प्रथम सहकारी सूती मिल है।


6. श्री गंगानगर सहकारी कताई मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- हनुमानगढ़ (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1978


7. गंगापुर सहकारी कताई मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- गंगापुर, भीलवाड़ा (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1981


8. श्री विजय काॅटन मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- विजयनगर, अजमेर (राजस्थान)


9. आदित्य सूती वस्त्र मिल-

✍ स्थित- किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)


10. मेवाड़ टैक्सटाइल मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- भीलवाड़ा (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1938


11. सार्दुल टैक्सटाइल मिल्स लिमिटेड-

✍ स्थित- श्री गंगानगर (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1946


12. उदयपुर काॅटन मिल्स-

✍ स्थित- उदयपुर (राजस्थान)

✍ स्थापना- 1961

BY - AKKI MEENA 

JANKARI HINDI ME

Comments

Popular Posts